टीआरपी डेस्क।

आज का राशिफल

मेष राशि : आपको बड़े फैसले लेने से बचना होगा। दिन की शुरुआत में शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक माहौल में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। खर्च और अनावश्यक भागदौड़ हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। समाज में विशेष पद की प्राप्ति हो सकती है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है और आपको अपने प्यार का इजहार करने में आसानी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। आज आपको अपना काम टालने से बचना चाहिए। समय पर काम पूरे कर लें तो बेहतर होगा।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को आज विश्वासघात मिल सकता है। इसलिए इससे सावधान रहें। प्रेम के मामलों में सुख-शांति के अच्छे योग हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।

See also  Horoscope 7 April 2022 : सितारों की तरह चमकते रहेगा इन राशि वालों भाग्य, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए कमजोर रहेगा। विशेष रूप से सेहत बिगड़ने से बीमारी हो सकती है इसलिए अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी होगा।

कन्या राशि : आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। यात्रा से आपको लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी तालमेल बना रहेगा। अध्यात्म की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस भी कार्य को करने का प्रयास करेंगे उस कार्य में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।

तुला राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान देंगे। आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि 21 मार्च, 2023 राशिफल, आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कुआं खोदकर आप स्वयं पानी पीने की स्थिति में होंगे। इसका मतलब यह है कि आप जितना अधिक काम करेंगे, आपको उतना ही अधिक परिणाम मिलेगा। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा, जिसे लेकर आप चिंतित रहेंगे।

See also  Horoscope 15 March 2024 : आज इन राशि वालों को आय के कई स्त्रोतों से होगा धन लाभ, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

धनु राशि : आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोजमर्रा की अपेक्षा बेहतर तरीके से संपन्न होगा। आज जीवनसाथी आपकी खूब तारीफ करेगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

मकर राशि : आज आप जितना आराम से समय बिताएंगे उतना समय आपके लिए बहुत ही शांतिदायक रहेगा। नुकसान से बचने के लिए आपको अटकलों से दूर रहना चाहिए। जीवनसाथी की आज आपसे कई शिकायतें रहेंगी, जिन्हें आपको सुलझाना होगा।

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी जरूर होगी, जिससे आपको अच्छा खासा मुनाफा होगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे और किसी की बीमारी पर काफी पैसा खर्च हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप बीमार भी पड़ सकते हैं। शादीशुदा जातकों के वैवाहिक जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि : आज पारिवारिक कार्य करने में परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। निजी समस्याओं को अपने दोस्तों से शेयर करने से बचें। कुछ लोगों के गलत बयान आपकी मुश्किलें थोड़ी बढ़ा देंगे। इस राशि की महिलाओं को शाम के समय बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आप किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। मंदिर में मसूर की दाल दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

See also  Horoscope 10 May 2022 : इन राशि वालों का बढ़ेगा धन, इन्हे बचकर समय पार करने की जरूरत, पढ़े अपना राशिफल