नई दिल्ली : के. कविता दिल्ली के कथित आबकारी शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय पहुंची है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस की विधायक के. कविता से आज ईडी पूछताछ करेगी। इसके लिए सुबह ही कविता दिल्ली स्थित अपने पिता के आवास से ईडी के दफ्तर पहुंच गईं। जांच एजेंसी ने कविता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें समन जारी किया था। जिसके खिलाफ वह सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। अब इस मामले में ईडी ने शीर्ष अदालत में कैविएट दायर किया है। बता दें कि इसी शराब घोटाले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।

ईडी का समन मिलने पर कविता ने साधा था निशाना
ईडी का समन मिलने के बाद के. कविता ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताया था। कहा था कि ‘महिला आरक्षण विधेयक को लेकर हमने दो मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। हम लोग दिल्ली में भूख हड़ताल करने वाले थे। विपक्ष के 18 दल इसमें शामिल होने वाले थे। लेकिन इसके पहले ईडी ने मुझे नौ मार्च को समन भेज दिया। मैंने उनसे 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था लेकिन पता नहीं वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैं 11 मार्च के लिए तैयार हो गई हूं।’

See also  Tokyo Olympic -इतिहास रचने से चूकीं गोल्फर अदिति अशोक, फाइनल राउंड में चौथे स्थान पर रहीं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर