Renuka Remembers Defamation After Years - सालों बाद PM मोदी के खिलाफ कोर्ट जाएंगी रेणुका ..!
Renuka Remembers Defamation After Years - सालों बाद PM मोदी के खिलाफ कोर्ट जाएंगी रेणुका ..!

टीआरपी डेस्क

सब मोदी चोर बोलने के बाद सियासी और क़ानूनी दिक्कतों में घिर चुके राहुल गांधी के लिए कांग्रेस की सीनियर लीडर रेणुका सिंह भी समर्थन में आ गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की सीनियर लीडर रेणुका सिंह ने सोशल मिडिया में प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला लेकर कोर्ट जाने की बात कही हैं।


बता दें कि 7 फरवरी 2018 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे तो उसी दौरान किसी बात पर रेणुका चौधरी जोर से हंस पड़ीं। इस पर प्रधानमंत्री ने तत्कालीन सभापति वेंकैया नायडु से कहा कि ‘सभापति जी, मेरी आपसे प्रार्थना है रेणुका जी को आप कुछ मत कहिए। रामायण धारावाहिक के बाद ऐसी हंसी आज सुनने का सौभाग्य मिला है।’ प्रधानमंत्री मोदी की इस बात पर सत्ता पक्ष के सांसदों के ठहाकों से सदन गूंज उठा था।

साल 2018 में सदन में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने रेणुका चौधरी की हंसी पर तंज कसा था और परोक्ष रूप से उनकी हंसी की तुलना रामायण की प्रमुख चरित्र शूर्पणखा से कर दी थी। अब जब सूरत की अदालत ने मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को दो साल जेल की सजा सुनाई है तो रेणुका चौधरी ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही है। यह जानना लाजमी होगा कि मानहानि मामले में रेणुका अब तक खामोश रहीं और अब उनका कोर्ट केस करना कितना वाजिब और तर्कसंगत होगा यह तो वक्त बताएगा।

See also  सांसद बृजमोहन ने कहा : शासन की 'धमक' ऐसी हो कि अपराधी और जालसाज शहर छोड़कर भाग जाएं, लोग सुरक्षित महसूस कर सकें…