ISRO again created history, launched 36 satellites simultaneously in space
ISRO again created history, launched 36 satellites simultaneously in space

नई दिल्ली/श्री हरिकोटा। ISRO : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO ) ने रविवार (26 मार्च) को एक साथ 36 उपग्रह लॉन्च कर फिर इतिहास रच दिया है। ब्रिटिश कंपनी के उपग्रहों को लेकर इसरो का LVM3 प्रक्षेपण यान ने सुबह 9 बजे श्री हरिकोटा से उड़ान भरी।

ISRO : आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, साढ़े 43 मीटर लंबा इसरो का ये रॉकेट ब्रिटेन की एक कंपनी के 36 उपग्रह को एक साथ लेकर रवाना हुआ। जिन उपग्रहों को लेकर LVM3 ने उड़ान भरी उनका कुल वजन 5 हजार 805 टन है। इस मिशन को LVM3-M3/वनवेब इंडिया-2 नाम दिया गया है। इसरो ने ट्वीट कर इस मिशन के लॉन्चिंग की जानकारी दी थी।

ISRO : बता दें कि LVM3 इसरो का सबसे भारी भरकम प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है, जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। दरअसल ब्रिटेन की वनवेब ग्रुप कंपनी ने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से 72 उपग्रह लॉन्च करने का करार किया था।

See also  Chandrayaan-3 : सफलतापूर्वक पूरी हुई कक्षा बदलने की चौथी प्रक्रिया, जानिए कहां पहुंचा ISRO का मून मिशन

ISRO : इसरो इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को 23 उपग्रह इसरो ल़ॉन्च कर चुका है। इसरो की इस लॉन्चिंग से पृथ्वी की कक्षा में वेब वन कंपनी के उपग्रहों की कुल संख्या 616 हो जाएगी।