रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) के अध्यक्ष के नाम एक अनोखा पत्र आया है। जिसमें प्रार्थी ने CGMSCL नाम में से छत्तीसगढ़ हटा उसके स्थान पर चोपड़ा शब्द लगाने की बात कही है।

बता दें कि विभाग को यह खत अशोका रतन, शंकर नगर के हितेश वरु ने लिखा है। उनका कहना है कि आए दिन मीडिया में CGMSCL में व्याप्त भ्रष्टाचार की खबरें प्रसारित की जाती है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन लिमिटेड में पहला अक्षर ही छत्तीसगढ़ है। अतः मीडिया में आए दिन भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों के कारण छत्तीसगढ़ महतारी के नाम की दुर्दशा हो रही है। हितेश वारु ने अध्यक्ष से निवेदन किया है कि CGMSCL के नाम में छत्तीसगढ़ के स्थान पर चोपड़ा शब्द लगा गिया जाए ताकि छत्तीसगढ़ महतारी की मानहानि न हो।

पढ़ें पूरा खत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG Politics: कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले दो दर्जन बागी नेता शहर कांग्रेस से निष्कासित, देखें लिस्ट