येदियुरप्पा

टीआरपी डेस्क। कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय और घर पर पथराव किये जाने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बंजारा और भोवी समुदायों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय और घर पर पथराव किया गया है। प्रदर्शनकारी पूर्व न्यायाधीश सदाशिव आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का विरोध कर रहे थे।

दरअसल, बंजारा समुदाय के लोगों ने सोमवार को शिवमोग्गा जिले के शिकारीपुरा कस्बे में स्थित भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा के घर को निशाना बनाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने उनके घर पर पथराव भी किया। जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया है, जिसमें महिलाएं भी शामिल थीं। इस लाठीचार्ज में बंजारा समुदाय के कुछ सदस्य भी घायल हुए हैं। बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आंतरिक कोटा के खिलाफ बंजारा समुदाय के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते कस्बे में धारा 144 लागू कर दी गई है।

See also  राहत की खबर: लॉकडाउन बढ़ा तो भी देश में नहीं होगी अनाज की कमी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर