टीआरपी डेस्क। लकड़ी बिनने जंगल गए तीन युवकों पर अचानक एक बाघ ने हमला कर दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं दो अन्य युवक बाघ के हमले से बुरी तरह घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक के कालामांजन गांव में बाघ ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 2 लोग बुरी तरह से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं एक की मौत हो गई है इस हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

बता दें कि बाघ के हमले से गुस्साए ग्रामीणों ने अचानक बाघ को देखा और दौड़ा-दौड़ाकर उसे डंडे से मारकर घायल कर दिया है। कालामांजन गांव के तीन युवक समयलाल पिता रूप साय (32 वर्ष), कैलाश सिंह पिता बाल साय (35 वर्ष), राय सिंह पिता रुज बिहारी (30 वर्ष) सोमवार की सुबह जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे थे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया। ये घटना कुदरगढ़ के नजदीक सुबह करीब 6 बजे हुई है।

See also  बैकुंठपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़, कसडोल, रायपुर शहर उत्तर, सिहावा, धमतरी पर निर्णय लेंगे सीएम

जिसके बाद से कुदरगढ़ में दहशत का माहौल है। बता दें कि चैत्र नवरात्र के कुदरगढ़ मेले में लोगों का भारी जमावड़ा लगता है। जो कि प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है। दरअसल कुदरगढ़ महोत्सव भी शुरू है। ऐसे में इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर