नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे चुनाव,13 मई को मतगणना की जाएगी।राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं।जिसमे भाजपा की सीट 117 ,वही कांग्रेस की 69 ,जेडीएस की 32 और अन्य 6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल 24 मई को समाप्त हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है। 1 अप्रैल तक 18 साल के हो रहे सभी युवा मतदाता कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोट डाल सकेंगे। कर्नाटक में राज्य के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं। कर्नाटक में 58,282 मतदान केंद्र हैं जिसमें से 20,866 शहरी केंद्र हैं। इनमें से 50% मतदान केंद्र यानी 29,140 पर वेबकास्टिंग की जाएगी।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया करीब 1,320 मतदान केंद्रों पर केवल महिला कर्मचारी मौजूद रहेंगी। इससे हम महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे रहे हैं। हम 240 मतदान केंद्रों को मॉडल पॉलिंग स्टेशन बनाएंगे। युवाओं को मतदान केंद्रों पर लाने के लिए 224 मतदान केंद्र सिर्फ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। 

See also  नवरात्रि से पहले करें ये सारे काम, पूरी होगी आपकी सारी मनोकामनाएं, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने की प्रक्रिया में हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक भाजपा अप्रैल के पहले सप्ताह में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की दूसरी सूची 30 मार्च को जारी की जाएगी। शिवकुमार ने कहा कि 30 मार्च के बाद 100 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की जाएगी। पार्टी पहले ही भाजपा से आगे 124 उम्मीदवारों के टिकटों की घोषणा कर चुकी है। उन्होंने कहा, “कोई मतभेद नहीं है। हम सभी पार्टी नेताओं को समायोजित करेंगे।