MAHANADI-BHAVAN

रायपुर। वित्त विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद वेतन भत्ते पेंशन मद के लिए तैयार किया गया सॉफ्टवेयर 31 मार्च की देर रात बंद हो गया। अब फिर से नया सॉफ्टवेयर तैयार होगा, तभी वेतन भत्ते पेंशन आदि का भुगतान होगा। तकनीकी दिक्कत के चलते इस माह 5 अप्रैल से पहले वेतन का आबंटन मुश्किल बताया जा रहा है।

हर वर्ष अप्रैल माह में दो कारणों से वेतन भत्तों का भुगतान विलंब से होता है। इस बीच विधानसभा ने नए बजट को लेकर मंजूर विनियोग विधेयक राज्यपाल को भेज दिया गया है। जो उनकी मंजूरी के बाद सोमवार को वित्त विभाग लौटेगा। उसके बाद ही सभी विभागों को बजट आवंटन जारी किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASI, प्रधान आरक्षक, आरक्षक समेत बदले गए 136 पुलिसकर्मी