कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बढ़ी घटना हुई है। जहां पर होम थिएटर ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 भाइयों की मौत हो गई है और वहीं परिवार के डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। यह मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के रेंगाखार थाना के चमारी गांव के एक घर में अचानक होम थिएटर में ब्लास्ट हो गया। सोमवार सुबह 11 से 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था । जिसके बाद वो ब्लास्ट हो गया, होम थिएटर ब्लास्ट में 2 युवक की मौके पर मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में डेढ़ साल का बच्चा भी शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है। बता दें कि मृतक और सभी घायल एक ही परिवार के है। मृतक युवक की दो दिन पहले ही शादी हुई थी।

See also  Allegations Of Former IAS & BJP Leader OP Chowdhary -कहा रोज़ेदारों की चिंता, हिंदू व्रतधारियों को भूल गया प्रशासन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर