Indian Idol 13 Winner: टीवी के पॉपुलर रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल 13’ को लेकर लंबे समय से फैंस को जिस घड़ी का इंतजार था, आखिरकार वो घड़ी आ गई। इंडियन आइडल सीजन 13 के विनर का ऐलान हो चुका है। शो के 13वें सीजन के विजेता ऋषि सिंह बन गए हैं, जबकि देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनर अप रहीं। फाइनल में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी के लिए एकदम टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, ऋषि सिंह ने सभी को मात देते हुए ‘इंडियन आइडल 13’ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

‘इंडियन आइडल’ के ग्रैंड फिनाले में ऋषि के अलावा देवोस्मिता रॉय दूसरे नंबर पर और चिराग तीसरे स्थान पर रहे। ऋषि के फिनाले के आखिरी पड़ाव में लाइव वोटिंग के जरिए विजेता को चुना जाना था। इस राउंड में ऋषि को ऑडियंस की तरफ से सबसे ज्यादा वोट मिले थे। जीतने के बाद ऋषि को प्राइज मनी और एक चमचमाती कार भी मिली।

See also  BBC के कर्मचारियों के लिए जारी हुआ वर्क फ्रॉम होम का आदेश 
https://twitter.com/SonyTV/status/1642585587881312257?s=20

सभी फाइनलिस्ट को मिला कैश
Indian Idol Season 13 के ग्रैंड फिनाले के आखिरी पड़ाव में जनता की लाइव वोटिंग के जरिए विनर चुना गया। वहीं देबोस्मिता रॉय फर्स्ट रनअप रहीं और चिराग कोतवाल सेकंड पायदान पर रहे। देबोस्मिता और चिराग को एक ट्रॉफी और 5 लाख रुपए का चेक मिला है। इसके अलावा तीसरे और चौथे उपविजेता बिदिप्ता चक्रवर्ती और शिवम सिंह को तीन-तीन लाख रुपये का चेक दिया गया। सभी 6 फाइनलिस्ट को 1 लाख रुपये का चेक और गिफ्ट हैम्पर भी दिया गया।