सीएम गहलोत कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल भी सूरत में थे साथ

टीआरपी डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आ रही है। उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी भी दी है। मगर सबसे बड़ी बात यह है कि कल ही अशोक गहलोत सूरत से लौटे हैं। जहां उनके साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी थे।

क्या लिखा है सीएम गहलोत ने

बता दें कि कल राहुल गांधी मानहानि के केस में सुनाई गई सजा के खिलाफ अपील दाखिल करने सूरत पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सूरत में जमा हुए थे। जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जैसे नेता भी शामिल थे। नेताओं ने कहा कि वह अपनी एकता दिखाने पहुंचे थे।

See also  fire in a hotel in Connaught Place: कनॉट प्लेस के होटल में भीषण आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर