Hanuman Jayanti Advisory: कल पुरे देश में हिन्दू धर्म के लोग हनुमान जयंती बड़े धूम-धाम से मनाएंगे। वही रामनवमी के दिन बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हुई हिंसा को लेकर केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अब हनुमान जयंती को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर सभी राज्य सरकार को सतर्क रहने की सलहा दी है।

हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों से सतर्क रहने की अपील-

एडवाइजरी में गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को देखते हुए सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है। गृह मंत्रालय कार्यालय ने ट्वीट किया, “गृह मंत्रालय की ओर से राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले लोगों की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।”

सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ाने वाली चीजों पर रखें नजर-

See also  गुजराती ठग आया पुलिस की गिरफ्त में : गुगल रिव्यू टास्क के पार्ट टाइम जॉब के बहाने रायपुर की युवती से ठगे थे 29 लाख रूपये…

गृह मंत्रालय ने कहा कि हनुमान जयंती पर शांति बनी रहे, इसके लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखें। हर ऐसी चीज पर नजर रखें, जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। इधर राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में प्रशासन ने हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी है। मालूम हो कि पिछले साल जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दौरान माहौल खराब हो गया था। झड़प में पुलिस के कई जवान भी जख्मी हो गए थे।

बता दें कि हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से पहले आज जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। पिछले साल जहागीरपुरी क्षेत्र के जी ब्लॉक में हनुमान जयंती की शोभा यात्रा पर हुए पथराव के बाद दंगा भड़क गया था। उस वक्त शोभा यात्रा एक मस्जिद के सामने से निकाली जा रही थी।

See also  Ram Mandir donation theft case: बैंक तक पहुंची अयोध्या चढ़ावा चोरी की जांच, 6–7 बैंकों को नोटिस, अकाउंट और लॉकरों की होगी जांच