BJP State Incharge & Co-Incharge Will Come - कल 7 को नितिन नबीन तो 8 अप्रेल को माथुर आएंगे
BJP State Incharge & Co-Incharge Will Come - कल 7 को नितिन नबीन तो 8 अप्रेल को माथुर आएंगे

टीआरपी डेस्क

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर व सह प्रभारी नितिन नवीन कल 07अप्रैल को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे है।भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सह प्रभारी नितिन नवीन कल 7 अप्रैल को भाजपा के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक लेंगे, जिसमें सभी मोर्चा के प्रभारी, अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मोर्चा प्रमुखों को सह प्रभारी नितिन नवीन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा व आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा होगी। श्री चौधरी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 8 अप्रैल को होने जा रही भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

जिसमे चुनाव से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विदित रहे, आगामी चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के मद्देनज़र पार्टी ने मैदानी स्तर पर रणनीतिक तैयारियाँ शुरू कर दी है। अपने स्थापना दिवस के साथ ही आगामी एक माह तक पार्टी जब अपने कार्यक्रमों के जरिए ज़मीनी जनाधार बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, तब प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का प्रवास पार्टी की तैयारियों को और गति प्रदान करेगा।

See also  Reservation Bill Case Closed From Raj Bhavan -नए राजयपाल बोले नहीं लेंगे कोई नया फैसला, मामले का पटाक्षेप हो चुका