NIGAM PUMP

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा अपने वाहनों के उपयोग के लिए आज एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल पम्प का शुभारम्भ किया गया। ये सामान्य डीजल से 3 रुपए प्रति लीटर महंगा है लेकिन माइलेज अधिक होने के कारण प्रत्येक लीटर में 2 रूपए की बचत भी होगी।

आज सुबह सभापति प्रमोद दुबे तथा निगमायुक्त मयंक चतुर्वेदी ने निगम के मोटर कर्मशाला विभाग परिसर में फीता काटकर पम्प को प्रारम्भ किया। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल, सुनील चंद्रवंशी तथा इंडियन ऑयल भोपाल के ED दीपक बसु तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मोटर कर्मशाला विभाग के कार्यपालन अभियंता बद्री चन्द्राकर ने बताया कि निगम के पास खुद का डीजल पम्प साल 2012 से मौजूद है। डीजल पम्प दो प्रकार के होते हैं। आम लोग जिस जगह से डीजल खरीदते हैं उसे रिटेल आउटलेट कहा जाता हैं। वहीं भारी मात्रा में डीजल का उपयोग होने के खुद का पम्प रख सकते हैं। ऐसे पम्प को कंज्यूमर डीजल पम्प कहा जाता है। पिछले साल कंज्यूमर डीजल की दर रिटेल आउलेट से अधिक हो गई है। नुकसान होने के कारण निगम ने अपना डीजल पम्प बन्द कर बाहर से खरीदना शुरू कर दिया था।

See also  CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में और बढ़ेगी ठंड, बलरामपुर सबसे ठंडा, 13.8 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

एक्स्ट्रा ग्रीन डीजल से कार्बन का 12 प्रतिशत कम उत्सर्जन होता है। ये डीजल सामान्य डीजल से 3 रुपए महंगा है मगर इसके उपयोग से गाड़ियों का माइलेज 6 प्रतिशत बढ़ जाता है। इस वजह से प्रतिलीटर में सामान्य डीजल से यह 2 रुपए सस्ता पड़ता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर