TMC Leader Killed: पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में TMC नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पूरा मामला पश्चिम बंगाल के नदिया के हंसखली थाना (Hanskhali Police Station) क्षेत्र के रामनगर बड़ा चौपरिया गांव (Ramnagar Bada Chaupariya Village) का है। मारे गए तृणमूल नेता की पहचान आमोद अली बिस्वास के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार अमोद अली बिस्वास बाकि दिनों की तरह बाजार गए थे। एक दौरान कुछ बदमाशों द्वारा उन्हें दुकान के बहार बुलाया गया जिसके बाद उनके ऊपर गोली चला दी।

स्थानीय लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों के चेहरों पर कपड़ा बंधा था। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। पीछे किसी तरह की राजनेतिक साजिश की आशंका सहित तमाम मुद्दों की भी जांच की जा रही है। दरअसल राज्य में पंचायत चुनाव करीब है। जिसके चलते राज्य में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। टीएमसी नेता की दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है तो वहीं राज्य में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

See also  काम की खबर : Whatsapp Business की फ्री सेवा खत्म, अब यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर