BJP State President Arrested - बंद सफल, साव के साजा पहुंचते ही गरमाया माहौल, IG की बात भी नहीं माने, तब गिरफ्तार
BJP State President Arrested - बंद सफल, साव के साजा पहुंचते ही गरमाया माहौल, IG की बात भी नहीं माने, तब गिरफ्तार

विशेष संवादाता

रायपुर। स्व:भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या के विरोध में रायपुर में आम जनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। स्व:भुनेश्वर साहू के परिजनों से मिलने बरनपुर पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को 5 घंटा सड़क पर रोकवाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया। साझा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव। साथ में उमड़ा जनसैलाब भुनेश्वर साहू को न्याय दिलाने जय श्री राम के नारों से गूंजने लगा बेमेतरा। कई अन्य भाजपा नेता भी गिरफ्तार कर लिए गए। बीजेपी ने आरोप लगाया कि साजा में कांग्रेस सरकार के इशारे पर हुई और भीड़ नाराज हो उठी। इस दौरान पुलिस के बल प्रयोग से इलेक्ट्रॉनिक मिडिया के एक पत्रकार के सर में गंभीर चोट भी आई है।

इधर रायपुर में बंद सफल भी रहा और कहीं से भी अप्रिय वारदात की ख़बरें नहीं दर्ज हुईं। पुलिस कप्तान रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी लेकिन बंद करवाने निकली टोलियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा और सब्जी मार्किट, दुकानें, जिम से लेकर बस, औटो तक सञ्चालन नहीं होने दिया गया। साजा, बेमेतरा और बरनपुर के अलावा कहीं से भी उग्र या जानमाल के नुकसान की खबरें नहीं आई। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ हजारों की भीड़ थी। IG आनंद छाबड़ा समेत पुलिस बल ने अरुण साव को समझने की कोशिश की आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कानून व्यवस्था में पुलिस के पसीने छूट गए।

See also  अजीत जोगी जाति मामला- बढ़ी पूर्व सीएम की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने भी खारिज की याचिका अब लटकी गिरफ्तारी की तलवार

छत्तीसगढ़ बंद यहां दिखा सफल

0 रायपुर के जयस्तंभ चौक पर करीब एक घंटे तक चक्का जाम रहा। इसके बाद भुवनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि देकर चक्का जाम खत्म कर दिया गया है। दुकानें फिलहाल बंद हैं।

0 भिलाई में नेशनल हाईवे जाम गया किया, और हिंसक घटना के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। पावर हाउस में फल मंडी को भी बंद कराया गया।

0 बेमेतरा में VHP,बजरंग दल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सभी दुकानों को बंद करा दिया। बिरनपुर गांव की ओर जाने वाले सभी रास्तों को 10 किलोमीटर पहले से बंद कर दिया गया है।

0 जगदलपुर शहर, दंतेवाड़ा, बीजापुर भी बंद है। VHP के कार्यकर्ताओं ने रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम किया है। यात्री बसें भी नहीं चल रही है।

0 रायपुर के शंकर नगर, मालवीय रोड, गोल बाजार जैसे इलाके में बाइक पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोग दुकानें बंद कराने निकले हुए हैं।
राजधानी रायपुर में सुबह से मार्केट बंद है दोपहर बाद तय होगा कि, दुकानें खुलेंगी या नहीं।

See also  सरगुजा में पण्डो जनजाति की जमीन पर कब्जे के मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का लिया बयान

0 मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ बंद को समर्थन नहीं मिला है। बाजार में सभी तरह की दुकानें खुली हैं। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात है।

0 कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, पखांजूर समेत जिले भर में बंद का असर देखने को मिला। तमाम हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुबह से ही दुकानें बंद कराने सड़कों पर उतरे हैं।

0 बिलासपुर में बंद का अभी असर नहीं दिख रहा है। शहर में सभी स्कूल कॉलेज और पेट्रोल पंप खुले हैं। अधिकांश दुकानें भी खुली हैं। VHP के पदाधिकारियों ने बंद करने की अपील की है।

0 रायपुर में अधिकांश पेट्रोल पंप को बंद रखा गया है। बीजेपी नेता पुरंदर मिश्रा का पेट्रोल पंप खुला मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है।

0 परीक्षाओं को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज को बंद नहीं कराया जाएगा। लेकिन राजधानी की कुछ स्कूलों में छुट्‌टी दे दी गई है।

0 प्रदर्शनकारी शहर की दुकानों ऑफिस, शॉपिंग मॉल, जिम और बाजार को बंद कराते घूमते रहे।

See also  CG. School News -MLA बृजमोहन ने पूछा, विद्यालयों की जर्जर स्थिति में कैसे करेंगे पढ़ाई ?

0 सूरजपुर जिले में भी बंद का खासा असर देखने को मिल रहा है, शहर की लगभग सभी दुकानें बंद हैं।