प्रधान पाठक

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में दुर्ग , रायपुर और सरगुजा संभाग में शिक्षक प्रमोशन की सूची जारी कर दी गई है। लेकिन काउंसिलिंग बाद ही पदांकन होगा। दुर्ग संयुक्त संचालक ने प्रमोशन के बाद काउंसिलिंग के दिशा निर्देश जारी किया है। जारी निर्देश के मुताबिक प्रथम चरण में जिलास्तर पर ही पदांकन के लिए काउंसिलिंग होगी। ताकि पहले जिलों में रिक्त पदों पर पदांकन किया जा सके। 20 अप्रैल से ये काउंसिलिंग होंगी।

पदांकन के लिए वरीयता का निर्धारण कर दिया गयाहै, जिसके तहत महिला दिव्यांग को प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर रखा गयाहै, उसके बाद पुरुष दिव्यांग, महिला गंभीर बीमारी, पुरुष गंभीर बीमारी, विधवा, पति-पत्नी प्रकरण और उसके बाद शेष महिला पुरुष सूची के अनुरूप होगा। प्रमोशन के लिए पदांकन दूसरा चरण 26 अप्रैल से संभाग स्तर पर होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र; धर्मांतरण और विदेशी फंडिंग पर गरमाई बहस, जल्द बनेगा सख्त कानून