शाहरुख खान आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। अब वह अपनी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स यानी ‘केकेआर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने बीते दिन शाहरुख की ‘केकेआर’ के खिलाफ अपना डेब्यू किया, जिस पर किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया से सबका दिल जीत लिया है।

SRK ने IPL डेब्यू पर अर्जुन तेंदुलकर को दी बधाई

शाहरुख खान ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल डेब्यू पर ट्वीट कर उन्हें बधाई दिए हैं। एक्टर का बड़प्पन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘यह आईपीएल प्रतिस्पर्धी हो सकता है…लेकिन जब आप एक दोस्त के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में देखते हैं तो यह बहुत खुशी की बात है। अर्जुन को शुभकामनाएं और सचिन तेंदुलकर के लिए क्या गर्व का पल है !! बहुत खूब!’

See also  जिया सुसाइड केस में सूरज पंचोली हुए बरी, 10 साल बाद आया CBI स्पेशल कोर्ट का फैसला

अर्जुन तेंदुलकर की अच्छी शुरुआत

अर्जुन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने पहले ओवर में पांच रन दिए थे। वहीं, उनके पिता और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने साल 2009 में केकेआर के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला ओवर डाला था और उन्होंने भी पांच ही रन दिए थे। अर्जुन ने भी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस से ही अपने क्रिकेट करियर की अच्छी शुरुआत की है, अब अर्जुन पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।