रायपुर। सत्ता के गलियारे से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दौलत रोहड़ा का आज आकस्मिक निधन हो गया। आपको बता दें कि वे झीरम कांड के प्रत्यक्षदर्शी थे। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने शोक जताया है।

सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी दौलत रोहड़ा के आकस्मिक निधन का समाचार दुखद है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दी। झीरम हमले में घायल होने के बाद भी वे सेवारत रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुख सहने की हिम्मत दे।

See also  स्कूल शिक्षा मंत्री ने निलंबित चार ज्वाइंट डायरेक्टरों में से तीन को बहाल किया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर