नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में एक महिला पर फायरिंग की घटना सामने आई है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एनएफसी थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पता चला है कि महिला का नाम राधा (उम्र 42) है। महिला पर सुबह 10:30 बजे कोर्ट नंबर 3 के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की गई। महिला को पेट और हाथ में तीन गोलियां लगी हैं। एक वकील भी गोली लगने से घायल है। फायरिंग के तुरंत बाद ही आरोपी कैंटीन के पीछे गेट से निकलकर फरार हो गया है। महिला का आरोपी से पैसे को विवाद है। आरोपी ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस कराया था। उसी केस की आज सुनवाई थी, महिला की हालत स्टेबल है।घायल महिला वसंत कुंज एनक्लेव की रहने वाली है।

इस पूरे मामले को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि साकेत कोर्ट में दो लेयर की सिक्योरिटी है। इसके बावजूद शख्स हथियार लेकर कोर्ट में कैसे घुस गया। साकेत कोर्ट में हुई इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने-अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।”

See also  मल्लिकार्जुन खड़गे पर 100 करोड़ का मानहानि केस, कोर्ट ने भेजा समन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर