Threat to kill Yogi Adityanath
Threat to kill Yogi Adityanath

लखनऊ। Threat to kill Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद लखनऊ में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंगलवार को यह जानकारी लखनऊ पुलिस के ‘डायल 112’ (आपातकालीन सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नंबर) पर मैसेज के माध्यम से मिली।

Threat to kill Yogi Adityanath: धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि मैं जल्द ही सीएम योगी को मार दूंगा। धमकी मिलने के बाद ‘112’ के ऑपरेशन कमांडर ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मामला दर्ज कराया है। आईपीसी की धारा 506, 507 और आईटी एक्ट 66 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में जमीन मकान के बाजार मूल्य की नई गाइडलाइन दरें लागू, कलेक्टर और जिला रजिस्ट्रार को आदेश जारी, देखें आर्डरशीट