छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। आदिवासी दिग्गज नेता नंदकुमार साय बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए है। जिसके छत्तीसगढ़ में राजनीती अपने चरम पर है। इसी बीच मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ का बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे पर कहा कि यह तो एक ट्रेलर है आज जनता दुखी है बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुखी हैं यह तो होगा ही देखते जाइए। वहीं पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक आयोग मंत्री राम खेलावन पटेल ने कहा कि ये शीर्ष नेतृत्व का मामला है। वहीं जवाब देंगे।

बता दें कि रविवार को नंद कुमार साय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) से इस्तीफा दे दिया। वहीं सोमवार को नंदकुमार साय ने सीएम बघेल और पीसीसी चीफ मोहन मरकाम कि उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  CG News : फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर दवा दुकानदारों से उगाही करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार