साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार आज अपना 52 वां जन्मदिन मना रहें हैं। उनका जन्म 1 मई 1971 हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, भारत में हुआ था। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें…

अजित ज्यादातर तमिल फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन उनका जलवा बॉलीवुड में भी कायम है। बतौर सपोर्टिंग एक्टर करियर का आगाज करने वाले अजित कुमार को ‘थाला’ के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम उनको फैंस ने दिया है। बेशक साउथ में रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर जैसे कई सुपरस्टार हैं, लेकिन अजित कुमार का अपना ही स्टारडम है।

10 वीं के बाद अधूरी छोड़ी अपनी पढ़ाई

1993 में आई फिल्म ‘अमरावती’ में अजित ने पहली बार लीड रोल निभाया था। अभी तक अजित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजित कुमार ने साल 1986 में 10 वीं के बाद अपनी पढ़ाई आधी में छोड़ दी थी। स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने कार रेसिंग में अपना करियर बनाया। अजित ने साल 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्म्यूला सीजन 3 में बतौर फॉर्म्यूला 2 रेसर भाग लिया था। इस रेस में अजित ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

See also  Vedio : अचानक मुंबई मेट्रो पहुंचे अक्षय और इमरान, यात्रियों के साथ किया जमकर डांस

एक्टिंग और कार रेसिंग के अलावा अजित एक ट्रेंड पायलट भी हैं। वह फाइटर जेट तक चला सकते हैं। अजीत अपने घर में प्लेन के मॉडल खुद बनाते हैं। प्लेन के अलावा अजित को बाइक का भी शौक है। उनके पास बाइक का काफी बड़ा कलेक्शन है। बात करें फिल्मों की तो वह एक फिल्म के कम से कम 25 से 50 करोड़ तक फीस लेते हैं।