रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भीषण गर्मी के बीच बरसात ने मौसम को ठंडा कर दिया है। 2 दिन से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छत्तीसगढ़ में देर रात बारिश हुई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक राज्य में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश का सोमवार और मंगलवार दोनों ही दिन प्रभावी रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें सभी जिलों के एक से दो स्थानों पर बारिश होने के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि मार्च, अप्रैल के दौरान एक इंच से ज्यादा वर्षा हो चुकी है। रायपुर सहित प्रदेश में दो मई तक इसी तरह वर्षा होने की संभावना है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान भी लुड़क गया, जो कि 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम पारा सामान्य से 16 डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अरब सागर में चक्रवाती सर्कुलेश बना हुआ है। जिस वजह से ही प्रदेश में वर्षा हो रही है, दो मई तक रायपुर सहित सभी संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है।

See also  CG Weather Update : प्रदेश में बढ़ने लगा सर्दी का असर, अगले 4-5 दिनों में और नीचे गिरेगा पारा

इन जिलों में आरेंज अलर्ट
रायगढ़, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर एवं इनसे लगे आसपास के जिलों के लिए आरेंज अलर्ट।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
बिलासपुर, मुंगेली, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, बस्तर, सुकमा सहित इनके आसपास लगे हुए जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर