रायपुर। ICC World Cup 2023 का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर आ रही है। ICC World Cup 2023 का एक मैच रायपुर में खेला जा सकता है।

भारतीय क्रिकेट कंटोल बोर्ड एक मैच के आयोजन पर मुहर लगा सकता है। बीसीसीआई और आइसीसी इसे लेकर विचार कर रही है। हालांकि अभी इस मामले में अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के दौरान एक मैच रायपुर को भी मिला है। यह मैच छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि आइसीसी वर्ल्‍ड कप 2023 का आयोजन इस बार भारत में रहा है। ऐसे में ICC World Cup 2023 के सभी मैच भारत के ही 13 स्टेडियम में होंगे, जिसमें रायपुर का स्टेडियम भी शामिल है।

बता दें कि इससे पहले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्‍यूजीलैंड के अलावा कई इंटरनेशनल स्‍तर के कई मैच खेले जा चुके हैं। यहां इस साल 2023 में 21 जनवरी को भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेला गया था।

See also  इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें जिंदा, अब सेमीफाइनल की रेस हुई दिलचस्प, जानिए क्या हैं समीकरण ?

प्रदेश के स्टेडियम अब तक हुए मैच

  • वर्ष-2013 में आइपीएल के दो मैच,
  • 2014 में टी-20 चैलेंजर ट्राफी के मैच
  • 2015 में दूसरी बार आइपीएल
  • वर्ष 2016 से लगातार रणजी ट्राफी के मैच
  • सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के मैच

इसके अलावा बीसीसीआइ के घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों के मैचों का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम नवा रायपुर में किया जा चुका है। साथ ही रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के कई मुकाबले खेले गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर