शेयर बाजार में चौथे दिन रही तेजी, सेंसेक्स पहुंचा 61 हजार अंक के पार

Stock Market Closing : भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का ट्रेडिंग सत्र शानदार रहा है। सुबह बाजार तेजी के साथ खुलने के बाद निचे जा फिसला था. लेकिन दोपहर बाद बाजार में खरीदारी लौटी। जिसके चलते बाजार फिर से हरे निशान में लौट आया। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 179 अंकों के उछाल के साथ 61,940 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49 अंकों के उछाल के साथ 18,315 अंकों पर बंद हुआ है।

सेक्टर का हाल
आज के ट्रेडिंग सेशन में ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, इंफ्रा, एनर्जी, मीडिया जैसे सेक्टर के शेयर चढ़कर बंद हुए। जबकि फार्मा, हेल्थकेयर और मेटल्स सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

निवेशकों की संपत्ति में तेजी

आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में उछाल देखने को मिली है। आज बाजार बंद होने पर बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 277.10 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि मंगलवार को 276.61 लाख करोड़ रुपये रहा था। यानि आज के सत्र में निवेशकों की संपत्ति में 50,000 करोड़ रुपये का उछाल देखने को मिला है।

See also  Budget 2021 : बजट के बाद बाजार में तेजी, सेंसेक्स 48000 के पार, निफ्टी में लगभग 500 अंक की बढ़त