Big News

रायपुर। ईडी की टीम प्रदेश में लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। आज एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए ईडी ने सुबह भिलाई के बड़े शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में चल रही गिरफ्तारी की यह एक और कड़ी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुताबिक कारोबारी ढिल्लन का छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड और पंजाब में भी व्यापार करता है। बता दें कि इससे पहले शराब घोटाले में रायपुर के महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है। फिलहाल वे ईडी की रिमांड पर चल रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  वायरल वीडियो पर महाभारत, बृजमोहन अग्रवाल का पलटवार