रायपुर : छत्तीसगढ़ की भीषण गर्मी ने लोगो परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अभी वाली गर्मी पढ़ने वाली है। अभी प्रदेश के तापमान में वृद्धि होगी। उत्तर पश्चिम से आ रही शुष्क हवाओं ने छत्तीसगढ़ का तापमान बढ़ा दिया है। भले ही अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है, लेकिन उमस लगातार बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दोपहर की तेज धूप अब झुलसाने लगी है और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश भर में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान एआरजी सक्ती का 44.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग के अनुसार कल से तापमान में वृद्धि हो सकती है।

यह रहा तापमान

रायपुर 39.8 26.9

बिलासपुर 40.8 26.0

जगदलपुर 37.2 22.2

अंबिकापुर 40.5 22.9

See also  छत्तीसगढ़ में ₹250 करोड़ की सरकारी जमीनों का बदलेगा नक्शा: रायपुर समेत 5 शहरों में रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स शुरू

पेंड्रा रोड 37.0 21.0