बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ईडी और भाजपा की मिलीभगत को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अब सपने में भी मुख्यमंत्री को ईडी-भाजपा दिखने लगे हैं इसका मतलब कुछ तो गड़बड़ जरूर है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियां बिना पुख्ता प्रमाण के कहीं हाथ नहीं डालते हैं। और छत्तीसगढ़ में तो डंके की चोट पर कांग्रेस सरकार द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा खुलेआम की जा रही बेईमानी और भ्रष्टाचार साफ दिखाई दे रहा है।हमे लगता है ईडी को तो बहुत देर से बात पता चली है। जो कार्रवाई बहुत पहले होनी थी वह अब हो रही है। छत्तीसगढ़ को लूटने वाले जेल जा रहे हैं।

बृजमोहन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं भ्रष्टाचारियों पर हनुमान जी का गदा गिरेगा। मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। आज छत्तीसगढ़ की सत्ता को नियंत्रित करने वालों पर पर हनुमान जी का गदा रोज गिर रहा है। मुख्यमंत्री के नजदीकी जेल जा रहे हैं। उनकी बयानबाजी में घबराहट दिख रही है। ऐसा लगता है मानो कुछ बड़ा होने वाला है।

See also  सांसद रामविचार नेताम ने राज्यसभा में उठाया छग के जर्जर हो चुके नेशनल हाइवे का मुद्दा

बृजमोहन ने कहा की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव नारायणपुर जैसे क्षेत्र में डीएमएफ फंड में 17 करोड़ों की गड़बड़ी सामने लाई थी। उसी तरह विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत के क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर डीएमएफ फंड में करोड़ों की गड़बड़ियां हुई है। उन्होंने कहा कि डीएमएफ फंड, कैम्पा आदि में 60% 70%परसेंट कमीशन खोरी के साथ काम हो रहा है। मतलब आप समझिए छत्तीसगढ़ की कैसी दुर्गति इन कांग्रेसियों ने कर रखी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर