रायगढ़: छत्तीसगढ़ में लैलूंगा से रायगढ़ जा रही सिटी बस पलट गई है। सिटी बस पलटने से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 20 लोग घटना घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह 7 बजे लैलूंगा से निकली बस घरघोड़ा चारभांटा मोड़ के पास बस पलट गई। एसडीओपी दीपक मिश्रा के निर्देश पर घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों के उचित इलाज के तहसीलदार, नायब तहसीलदार हॉस्पिटल में मौजूद हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सिल्लू चौधरी सहीत स्थानीय नागरिक सहायता के लिए मौके पर मौजूद हैं।

See also  IPS Cadre Allotment : छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए IPS, पूर्वा और अनुषा को मिला होम कैडर, देखें लिस्ट