yamuna hadsa f

0 छत्तीसगढ़ से वापस हरियाणा लौट रही थी पुलिस की टीम

नोएडा। आज तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में हरियाणा पुलिस की हेड कांस्टेबिल और उनके निजी चालक की मौत हो गई। हादसा अर्टिगा कार के अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरने के कारण हुआ। इस हादसे में दो एएसआई समेत छह अन्य घायल हो गए। कार में कुल 9 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ से आ रहे थे।

अपहृत किशोरी को लेकर लौट रही थी टीम

मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सोनीपत में तैनात महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा अन्य पुलिस कर्मचारी हरियाणा से अपहृत की गई एक किशोरी को बरामद कर छत्तीसगढ़ से वापस हरियाणा लौट रहे थे। यह सभी अर्टिगा कार में सवार थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी कार ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेवे पर सलारपुर अंडरपास के पास पहुंची तो कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे पलट गई।

See also  Ukraine-Russia Conflict से बढ़े Crude Oil के दाम, अब पड़ेगा आपकी जेब पर असर

हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाल कर कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने महिला हेड कांस्टेबल बबीता तथा उनके चालक प्रदीप निवासी गोपालपुर, खरखोदा जिला सोनीपत को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एएसआई वेदपाल, एएसआई वीरपाल सिंह, उल्फत, रामनरेश तथा बरामद किशोरी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी का अस्पताल में उपचार जारी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि युवती के अपहरण का क्या मामला है, और उसे छत्तीसगढ़ के किस स्थान से बरामद किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर