रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नई दिल्ली में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की आठवीं बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज शनिवार को दिल्ली में होगी। बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू और वित्त सचिव अंकित आनंद बैठक भी बैठक में शामिल हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश के बहुत सारे ज्वलंत मुद्दे हैं, जिस पर वहां बात की जाएगी। लगातार जीएसटी क्षतिपूर्ति का मसला वहां उठा रहे हैं, केंद्र सरकार से जो राशि लेनी है, उस पर भी चर्चा होगी। हालांकि इस बैठक का क्या निष्कर्ष निकलेगा, यह तो बैठक के बाद ही पता चलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Chhattisgarh Weather Forecast: अगले दो दिनों नहीं मिलेगी बारिश, ठंड से निजात