GT vs CSK IPL Final: आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

क्वालीफायर 1 में धोनी की अगुवाई में चेन्नई ने गुजरात को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली थी। वहीं, गुजरात ने दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात देकर फाइनल में इंट्री ले ली।

इन दोनों टीमों ने पूरे सीजन शानदार बल्लेबाजी की है। बता दें कि लगातार दूसरी बार गुजरात ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, चेन्नई ने 10वीं बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है।

दोनों टीमों ने किया शानदार परफॉर्मेंस

दोनों टीमों ने इस पूरे सीजन ऑलराउंड परफॉर्मेंस किए हैं। चाहे बॉलिंग,बैटिंग हो या फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में दोनों टीमों का परफॉर्मेंस शानदार रहा है। इस सीजन में एक तरफ जहां गुजरात टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही। वहीं, चेन्नई टीम प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे स्थान पर थी।

See also  ICC ने नौ साल का रोडमैप किया जारी, पाकिस्तान को मिलेगा अकेले मेजबानी करने का मौका, भारत के लिए भी खास अवसर

चेन्नई की सबसे बड़ी पॉवर महेंद्र सिंह धोनी का अनुभव है। वहीं, गुजरात सबसे बड़ी ताकत शुभमन गिल का मौजूदा फॉर्म है। बता दें कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं जिसमें से तीन मैच गुजरात जीता है जबकि एक बार चेन्नई की टीम जीती है।

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होने वाले आईपीएल 2023 के फाइनल का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा आप जिओ सिनेमा के ऐप और वेबसाइट पर फ्री में देखे सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर और कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा।

गुजरात टाइटन्स (GT)

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

See also  IND Vs SA: 15 मिनट में सोल्ड आउट हुई वनडे मैच की सभी टिकट, 3 दिसंबर को होने वाले वनडे इंटरनेशनल मैच के लिए रायपुर में भारी उत्साह

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर