नेशनल डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 साल की नाबलिग लड़की साक्षी की हत्या ने देश को हिलाकर रख दिया है। सोमवार को साक्षी को उसके बायफ्रेंड साहिल ने 16 बार चाकू से वार करके और पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसी बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो साक्षी की हत्या से महज 2 मिनट पहले का है। वीडियो में साक्षी सड़क पर चलती हुई दिखाई दे रही है।

साक्षी मलिक इस वीडियो में सफेद टीशर्ट पहने सड़क पर चलती नजर आ रही है। वह एक कबाड़ी वाले की दुकान के सामने से गुजर रही होती है। उसके पास से भी कुछ लोग गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। साक्षी उसी जगह जा रही थी, जहां साहिल ने उसे बुलाया था। लेकिन लड़की इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि इसके बाद उसकी बड़ी बरेहमी से हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद साक्षी गली में चली जाती है। वहां कुछ लोग खड़े हुए हैं और गली से कुछ महिलाएं और पुरूष निकलते नजर आ रहे हैं। इसके बाद साहिल साक्षी के ऊपर ताबड़तोड़ 16 बार चाकू से वार कर उसकी हत्या कर देता है।

उसकी खोपड़ी टूट गई थी

See also  आखिरकार बदले गए कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, IPS अफसर मनोज कुमार वर्मा को दी गई जिम्मेदारी

वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक द्वारा इस्तेमाल किया गया चाकू उसने करीब 15 दिन पहले उत्तराखंड के हरिद्वार से खरीदा था और हत्या के बाद उसे रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया था। पुलिस ने कहा कि पुलिस अभी तक हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी साहिल ने दो दिन पहले हत्या की साजिश रची थी, जब 16 वर्षीय साक्षी ने अपने दोस्तों के सामने उसे डांटा और उसके साथ रिश्ते सुधारने से इनकार कर दिया। साहिल (20) ने साक्षी पर 20 से ज्यादा वार किए और उसके बाद सीमेंट के स्लैब से भी उस पर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी टूट गई थी।

हरिद्वार से चाकू खरीदा था

एक अधिकारी ने कहा कि साहिल ने स्वीकार किया है कि उसने हरिद्वार से चाकू खरीदा था, लेकिन जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए बार-बार अपना बयान बदल रहा है। पुलिस के अनुसार, चूंकि साहिल ने घटना से कुछ दिन पहले चाकू खरीदा था, इसलिए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह पहले से ही उसे मारने की योजना बना रहा था। इसके बावजूद, उसने (साहिल ने) यह भी दावा किया कि उसने गुस्से में आकर लड़की को मार डाला क्योंकि वह उसकी अनदेखी कर रही थी।

See also  यूजीसी ने 24 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, लिस्ट देखकर जान लीजिए कहीं आप भी तो नहीं ले रहे फर्जी विश्वविद्यालय में शिक्षा

साहिल को था इस बात का शक

अधिकारी ने कहा, “उसके बयानों का सत्यापन किया जा रहा है क्योंकि यह जांच का प्रारंभिक चरण है। कभी-कभी वह कह रहा है कि वह उसकी अनदेखी कर रही थी, जिससे उसे गुस्सा आ गया। साहिल को यह भी शक था कि वह अपने पूर्व प्रेमी के साथ संपर्क में थी।” पुलिस ने बताया कि आरोपी को यहां दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश के बाद उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, साहिल ने संभवत: लड़की पर हमला इसलिए किया क्योंकि उसने अपने पूर्व प्रेमी प्रवीण से मिलना शुरू कर दिया था। पुलिस ने कहा कि साहिल ने दावा किया है कि साक्षी प्रवीण के पास वापस जाने के लिए उत्सुक थी क्योंकि उसके पास मोटरसाइकिल थी।

साक्षी ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी

शनिवार को साक्षी ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी क्योंकि वह उसके साथ अपने रिश्ते को जारी नहीं रखना चाहती थी। उस वक्त वह अपनी दोस्त भावना और उसके बॉयफ्रेंड झबरू के साथ थी। पुलिस ने बताया कि झबरू ने भी साक्षी के पास आने पर साहिल को पीटने की धमकी दी थी। साक्षी ने आठ दिन पहले साहिल से अपनी दोस्ती खत्म कर दी थी। पुलिस ने यह भी कहा कि साहिल को धमकाने के लिए साक्षी ने अपनी दोस्त नीतू के पति के नाम का इस्तेमाल किया, जो इलाके का कुख्यात अपराधी है। पुलिस के मुताबिक, साक्षी और साहिल जून 2021 से साथ थे, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से जैसे-जैसे साहिल उसके करीब आने की कोशिश करता, साक्षी उससे दूरियां बढ़ा रही थी।

See also  UN ने चेताया: मौसमी बीमारी बन सकता है कोरोना वायरस, कई सालों तक रहेगा खतरा

शराब पी और साक्षी से किया झगड़ा

पुलिस ने कहा कि साहिल ने रविवार दोपहर शराब पी और साक्षी से झगड़ा किया, जो अपने दोस्त के बच्चे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। उसने साक्षी पर हमला कर उसकी जान ले ली। इसके बाद साहिल पास के एक पार्क में गया और कुछ देर वहां बैठा रहा। बाद में, वह रिठाला मेट्रो स्टेशन गया। उसने दावा किया कि कि उसने चाकू को वहीं झाड़ियों में फेंक दिया और आनंद विहार बस अड्डा चला गया, जहां से उसने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए बस पकड़ी। साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया, जब उसकी बुआ ने उसके पिता को फोन किया था। फोन से उसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई थी। वहां उसकी मेडिकल जांच के बाद सोमवार देर शाम उसे राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और अदालत के आदेश के बाद दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।