Lakhma Took A Jibe At BJP & Mathur's Visit - ओम माथुर पर लखमा का तंज, हेलीकॉप्टर से अकेले उड़ रहे
Lakhma Took A Jibe At BJP & Mathur's Visit - ओम माथुर पर लखमा का तंज, हेलीकॉप्टर से अकेले उड़ रहे

टीआरपी डेस्क

रायपुर। BJP के प्रदेश प्रभारी ओम माथुरके बस्तर दौरे पर भूपेश सरकार के केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने चुटकी ली है। उन्होंने ओम माथुर के अलावा बीजेपी के सीनियर लीडर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल पर भी तंज कैसा है। लखमा ने कहा है कि बीजेपी प्रभारी के इस दौरे से ज्यादा चर्चा किराए के उस हेलीकॉप्टर की है, जिसमें बैठकर ओम माथुर बस्तर में बीजेपी की जमीं तलाश रहे हैं।

लखमा का कहना है कि ओम माथुर को रमन सिंह और बृजमोहन अग्रवाल जैसे नेताओं पर भरोसा ही नहीं रहा। इसलिए वे अपने साथ उन्हें हेलीकॉप्टर में बैठाकर दौरे के लिए नहीं लेकर जा रहे हैं। लखमा ने बातों बातों में बड़ी बात कह दिया है, उन्होंने कहा बीजेपी में रमन और बृजमोहन जैसे नेताओं की उपेक्षा हो रही है इसलिए ये दोनों कांग्रेस को सहयोग करेंगे।

मंत्री लखमा का कहना है रमन सिंह 15 सालों से मुख्यमंत्री और बृजमोहन अग्रवाल मंत्री रहें हैं, ये प्रदेश के स्थानीय नेता हैं। ओम माथुर थोड़े ही मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन माथुर को भाजपा नेताओं पर भरोसा ही नहीं रह गया है। हमारी सरकार में आम लोग भी हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री के साथ बैठ रहे हैं। लेकिन माथुर अपने ही नेताओं को हेलीकॉप्टर में नहीं बिठा रहे हैं।

See also  RERA Chhattisgarh Press Conference - रेरा चेयरमैन ने कहा उपभोक्ताओं का संरक्षण हमारा मूल उद्देश्य

कवासी बोले कि ओम माथुर बस्तर घूम रहे हैं तो मैं उनका स्वागत करता हूं लेकिन हिंदुस्तान का पहला ऐसा प्रदेश प्रभारी हमने देखा है, जो अकेले घूमते हैं। आमतौर पर प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व मंत्री साथ घूमते है लेकिन इनके प्रभारी भीतर की गुटबाजी की वजह से अकेले घूम रहे हैं और किसी को साथ लेकर नहीं जाते।

बस्तर में 2 जून को होगा कांग्रेस संभागीय सम्मेलन

2 जून को बस्तर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन है। मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि बस्तर में 2 तारीख को कार्यक्रम किया जाना है। जिसमें बस्तर में हुए विकासकार्यों की समीक्षा की जानी है। प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम दिग्गज नेता यहां जुटेंगे।