मंत्रालय

रायपुर। रिटायर्ड IAS अफसर डॉ. आलोक शुक्ला की संविदा अवधि एक साल के लिए और बढ़ा दी गई है। इस संबंध में शासन ने आज आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला को पहले तीन साल की संविदा नियुक्ति दी गई थी।

86 बैच के IAS अफसर डॉ. शुक्ला को रिटायर होने के बाद 2020 में 3 साल की संविदा दी गई थी। उनकी संविदा अवधि 31 मई को खत्म हो गई थी। सरकार ने उनकी संविदा अवधि एक साल और बढ़ाने का फैसला लिया है।

प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला स्कूल शिक्षा के साथ- साथ कौशल विकास और व्यापम चेयरमैन का भी दायित्व संभाल रहे हैं।

See also  बिहार में कांग्रेस महागठबंधन ने नहीं छोड़ी सरकार बनाने की उम्मीद, बिहार रवाना हुए सीएम भूपेश बघेल, हो सकता है बड़ा राजनीतिक उलटफेर