Asia Cup 2023: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ को खारिज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान सितंबर में होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख नजम सेठी के प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप 2023 के तीन या चार मुकाबले स्वदेश में कराने थे, जबकि भारत के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते।

भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह विचार पेश किया गया था। वहीं अब श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का समर्थन किया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख नजम सेठी का कहना है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह तटस्थ देश में होता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा। अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तब भी इसे एशिया कप ही कहा जाएगा, लेकिन प्रसारणकर्ता पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा।

See also  क्रिकेट जगत को 'डकवर्थ-लुईस पद्धति' का नियम बताने वाले टोनी लुईस का निधन

श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है और इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है। सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान विश्व कप से पहले 50 ओवरों के प्रारूप में एक बहु टीम प्रतियोगिता खेल सकते हैं।

सूत्र के अनुसार, ‘इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा, क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में एसीसी को दे रहे थे।’ सूत्र ने कहा कि भारत भी एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय स्वदेश में चार या पांच देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है।

See also  IND vs SA 2nd ODI : दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत करेगा पहले बल्लेबाजी, रायपुर में क्रिकेट का रोमांच शुरु

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर