मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के पहले और दूसरे पार्ट ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था। अब जॉली एलएलबी 3 आने वाला है और इसे लेकर नया अपडेट आया है। दरअसल, इस फिल्म में एक बार फिर से अक्षय और अरशद नजर आएंगे। खास बात यहा है कि, इस बार फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ नजर आएंगे। हालांकि ये दोनों एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।

रिपोर्टस के अनुसार, ‘जॉली एलएलबी 3’ में दोनों जॉली एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। हाल ही में अरशद वारसी ने इस खबर को कन्फर्म किया है। अरशद वारसी ने बताया कि ‘जॉली एलएलबी 3’ बन रही है और अगले साल इसकी शूटिंग शुरू होगी। यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें अक्षय और अरशद की जोड़ी नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने बच्चन पांडे में साथ काम किया था, मगर वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

See also  Money Laundering Case : 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुनवाई के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस

उल्लेखनीय है कि, जॉली एलएलबी सीरीज की अभी तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 और दूसरा साल 2017 में रिलीज हुआ था। पहले पार्ट में अरशद वारसी, जॉली के किरदार में थे, तो दूसरे में अक्षय कुमार। फिल्म के पहले पार्ट में जॉली एक हिट एंड रन केस को हाथ में लेता है और आखिरकार जीत जाता है। वहीं दूसरे पार्ट में जॉली एक फेक एनकाउंटर की पोल खोलता दिखता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर