रायपुर। राजधानी के सर्किट हाउस में निर्वाचन आयोग की बैठक हुई। इस बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में चुनाव के दौरान सुरक्षा, संवेदनशील बूथ, सुरक्षा बलों की उपलब्धता, मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण पर चर्चा की गई।

निर्वाचन आयोग की इस बैठक में बीएलओ से घर-घर सूची का सत्यापन, कंट्रोल टेबल अपडेट करने, मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण या पुनर्व्यवस्था, मतदाता सूची या ईपिक की विसंगतियों को दूर करने, वोटर लिस्ट में खराब फोटो के स्थान पर अच्छी फोटो लगाने, अनुभाग मतदान केंद्रों का पुनर्गठन एवं सीमा की पुनर्संरचना, एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन एवं 2 अगस्त को दावे आपत्ति का निराकरण किए जाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करीब चार से पांच महीने शेष हैं। इधर, साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस साल के अंत तक होने जा रहे चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में है।

See also  BREAKING NEWS : छग में चल रहे आरक्षण विवाद के बीच राज्यपाल का दिल्ली दौरा, राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री से करेंगीं मुलाकात

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पहले इन सूचियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, काटने, त्रुटि सुधार का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर