नई दिल्ली : बीजेपी सांसद एवं रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में चल रही जांच के बीच एक नया मोड़ आया है। जंतर-मंतर पर धरने में शामिल महिला पहलवान पुलिस सुरक्षा में रेसलिंग फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के दिल्ली स्थित घर पहुंची है। रेसलर पुलिस टीम के साथ करीब 15 मिनट तक बृजभूषण के घर पर रहीं। पहलवान की पहचान और मुलाकात की वजह अभी साफ नहीं हुई है।

वहीं महिला पहलवान का इस तरह बृजभूषण के घर पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहा है कि महिला पहलवान का इस तरह बृजभूषण सिंह के घर पहुंचना क्या समझौते को कोशिश है। साथ ही एक सवाल ये भी है कि नाबालिक महिला पहलवान का बयान बदलने से इसका कोई कलेक्शन तो नहीं।

उधर इंटरनेशनल रेफरी जगबीर का एक बयान सामने आया है जिसमें वह बृजभूषण के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, “WFI चीफ और उसके साथियों नशे में बच्चों के साथ गलत व्यवहार किया। हम सब 2013 में थाईलैंड गए हुए थे, तब पहली बार प्रसिडेंट को देखा इस तरह महिला के पीछे खड़ा हुआ देखा।”

See also  उपभोक्ता आयोगों के लिए ई-जागृति पोर्टल, वीसी की सुविधा शुरू

हाल ही में 17 साल की नाबालिग पहलवान ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शौषण के आरोपों को वापस ले लिया है। नाबालिग पहलवान के पिता ने भी इस बात की पुष्टि की है।

पहलवानों की खेल मंत्री से मीटिंग
हाल ही में पहलवान बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान पहलवानों ने केंद्रीय मंत्री के सामने चार मांगें रखीं, जिनमें एक महिला WFI चीफ की नियुक्ति और उनके खिलाफ पुलिस FIR रद्द करना शामिल है।