रायपुर। राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यहां जलविहार कॉलोनी स्थित मिरानी प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में चोरों ने धावा बोला और लॉकर में हाथ साफ कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शातिर चोर ऑफिस के बाथरूम के रोशनदान में लगी कांच को तोड़कर अंदर घुसे थे। कमरे में रखी अलमारी को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 10 लाख नगदी लेकर फरार हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी समेत FSL की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच जारी है बता दें कि यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि जलविहार कॉलोनी में स्थित मिरानी प्रापर्टी डीलर मिरानी कंस्ट्रक्शन नामक ऑफिस है। जिसके संचालक तुषार मिरानी है। कल देर रात तीन मंजिला ऑफिस के बाथरूम की पीछे कांच की की प्लेट हटाकर चोर ऑफिस के अंदर में घुसे थे।

वहां रखी अलमारी को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर लॉकर में रखे लगभग 10 लाख रूपये नगदी लेकर फरार हो गए। हैरान कर देने वाली बात यह है कि चौकीदारों को भी इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

See also  अभनपुर, राजिम रेलवे स्टेशनों पर अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट की सुविधा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर