चेन्नई: तमिलनाडु में ED ने बिजली मंत्री सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने बिजली मंत्री के घर मर छापा मारा फिर 18 घंटे की पूछताछ के बाद बुधवार को सेंथिल बालाजी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद मंत्री अपने स्वास्थ्य की शिकायत करके रोने लगे फिर बेहोश हो गए। फिलहाल उन्हें चेन्नई के ओमरंदुर एस्टेट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंत्री के आवास और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी के बीच मंगलवार को मंत्री के सरकारी आवास पर उनसे लंबी पूछताछ हुई।

सूत्रों के अनुसार बालाजी को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें दिन में एक विशेष अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां एजेंसी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी। मंत्री को जब अस्पताल के अंदर ले जाया जा रहा था तब वह रोते हुए दिखाई दिए। वहीं डीएमके के समर्थक उनके बीमार होने की खबर पाकर अस्पताल में इकट्ठा हो गये और ईडी के खिलाफ नारे बाजी करने लगे।

सेंथिल की गिरफ्तार पर क्या बोले डीएमके नेता?
ईडी की हिरासत में बीमार होने के बाद जब सेंथिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उसके बाद कई डीएमके नेता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा, हम इस पूरी प्रक्रिया से कानूनी तौर पर निपटेंगे हम बीजेपी की धमकी भरी राजनीति से नहीं डरते हैं। वहीं डीएमके के राज्यसभा सांसद और वकील एनआर एलंगो ने उनकी गिरफ्तारी पर कानूनी प्रक्रिया की पालना नहीं किए जाने का आरोप लगाया।

See also  PHQ घेरने पहुंचे पुलिसकर्मियों के परिजनों का हंगामा : जवानों के साथ जमकर हुई झूमा-झटकी, देखिये VIDEO

तमिलानाडु के कानून मंत्री ने भी सेंथिल की गिरफ्तारी पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि सेंथिल बालाजी को बेवजह निशाना बनाते हुए प्रताड़ित किया जा रहा है, ईडी उनसे बीते 24 घंटे से लगातार पूछताछ कर रहा है। यह पूरी तरह से मानवाधिकार के खिलाफ है, उनको और लोगों को ईडी और अदालतको उन्हें (ईडी) लोगों और अदालत को जवाब देना ही होगा।