YouTube एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सभी अपने टैलेंट दिखा सकते है। YouTube सिर्फ म्यूजिक सुनने और वीडियो देखने तक सीमित नहीं है। यूट्यूब यूजर्स को वीडियो क्रिएट करने की भी सुविधा देता है। इसके अलावा, यूट्यूब अपनी मोनेटाइजिंग पॉलिसी लेकर आता है, इस पॉलिसी पर खरे उतरने वाले क्रिएटर्स को मोटी कमाई करने का मौका मिलता है। हालांकि, अब-तक मोनेटाइजेशन पॉलिसी के नियम काफी सख्त थे। किसी भी क्रिएट का यूट्यूब चैनल तभी मोनेटाइज हो सकता है, जब उसके पास कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स व 4000 घंटे का वॉच टाइम हो। हालांकि, अब यूट्यूब ने अपनी इस पॉलिसी में बड़ा बदलाव कर दिया है।

अब आपको अपने YouTube को चैनल के मोनेटाइजेशन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि अब आपका YouTube चैनल 500 चैनल सब्सक्राइबर्स होने पर भी मोनेटाइज हो सकता है। कंपनी ने इसके लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया है। पहले चैनल मोनेटाइजेशन कराने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स की जरूरत होती थी। अब किसी भी क्रिएटर को चैनल मोनेटाइज कराने के लिए 1000 सब्सक्राइबर्स, 4000 घंटे का वॉच टाइम और पिछले 90 दिनों में 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यू की जरूरत नहीं पड़ेगी।

See also  टिकट कैंसिलेशन के नियम बदले भारतीय रेलवे ने, अब कैंसिलेशन पर लगेगा बड़ा झटका, जानें नए Rules

नई पॉलिसी के तहत कैसे करें चैनल्स मोनेटाइज?
-यूट्यूब क्रिएट के पास होने चाहिए 500 सब्सक्राइबर्स
-3000 घंटे तक का वॉच टाइम
-90 दिन के अंदर 3 वीडियो होनी चाहिए पब्लिक
-यूट्यूब शॉर्ट्स में 3 मिलियन व्यू की होगी जरूरत

छोटे क्रिएटर्स को होगा फायदा
यूट्यूब की नई मोनेटाइजेशन प्रोसेस से छोटे और शुरुआती यूट्यूबर्स को काफी फायदा होने वाला है। उनके पास अब YouTube पर अपने कंटेंट को मोनेटाइजेशन करने के अधिक अवसर होंगे। हालांकि, उन्हें अपने दर्शकों को बढ़ाने और विज्ञापन राजस्व अर्जित करने के लिए कुछ बेंचमार्क पूरा करने की आवश्यकता होगी। रेवेन्यू शेयरिंग को नहीं बदला गया है। वहीं जो क्रिएटर्स YouTube पार्टनर प्रोग्राम में पहले से शामिल हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।


प्रोग्राम में शामिल होने के बाद क्रिएटर्स को सुपर थैंक्स, सुपर चैट और सुपर स्टिकर्स जैसे कई उपयोगी टूल का एक्सेस मिल जाएगा। वे चैनल मेंबरशिप जैसे सब्सक्रिप्शन टूल का भी इस्तेमाल कर सकेंगे और YouTube शॉपिंग में अपने प्रोडक्ट को भी प्रमोट कर सकेंगे।

See also  CBI की एन्ट्री : कोचिंग सेंटर हादसे की जांच का मिला जिम्मा