जयपुर : राजस्थान में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसी कड़ी में सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) अभी से तैयारियों में जुट गए है। वहीं सीएम अशोक गहलोत एक कार्यक्रम के मंच पर कुछ लोग राष्ट्रगान की धुन (National Anthem) पर नाचते नजर आ रहे है। जब कुछ नेता राष्ट्रगान की धुन पर नाचते दिखे तो मंच पर अशोक गहलोत भी मौजूद थे। इस घटना के बाद विपक्षी राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। इस वीडियो को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए तंज कसा हैं।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अब राष्ट्रगान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस संबंध में राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि देश प्रेम का नाटक करने वाली कांग्रेस सरकार का दोहरा चरित्र किसी से छुपा नहीं है। राष्ट्रगान के दौरान राजस्थान के मुखिया अशोक गहलोत के समक्ष भरी सभा में मंच पर लोगों का नाचना राष्ट्रगान का अपमान है।

See also  बजट के बाद सीएम गहलोत ने किए 155 आरएएस अफसरों के तबादले

‘जन गण मन’ पर डांस

वायरल वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि मंच पर सीएम गहलोत मौजूद हैं। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ चल रहा है। अचानक सीएम गहलोत के आगे राष्ट्रगान की धुन पर कुछ लोग नाचने लग जाते हैं। हालांकि इस दौरान सुरक्षा में खड़े लोग इन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में इस तरह की घटना को बीजेपी ने मुद्दा बना लिया है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में कांग्रेस को समर्थन देने रमिला खड़िया और बांसवाड़ा जिला प्रमुख रेशमा मालवीय डांस कर रही हैं।