रायपुर : छत्तीसगढ़ में CGPSC के रिजल्ट आने के बाद सियासत की जंग छिड़ गई है। की कड़ी में राजधानी रायपुर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। भाजयुमो द्वारा आज रायपुर में पीएससी संग्राम किया जाएगा। इसके तहत सप्रे स्कूल के पास सभा के बाद सीएम हाउस घेरने भाजपाई निकलेंगे।

वहीं अब भाजयुमो के इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी रायपुर पहुंच चुके हैं। BJYM प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी सूर्या का स्वागत किया। बता दें कि BJYM आज सीएम हाउस का घेराव करेगी। बता दें कि CGPSC भर्ती में भाजपा ने घोटाले का आरोप लगाया है। इस प्रदर्शन में प्रदेश के हर जिले से हजारों युवा जुटाने का प्रयास बीजेपी कर रही है।

विरोध प्रदर्शन और हंगामे को देखते हुए शहर के बीचों-बीच 6 मुख्य सड़कों को बंद किया गया है। ट्रैफिक रूट भी डायवर्ट किया गया है।

See also  MLA Shakuntala Troll - पहले बदज़ुबानी फिर औंधें मुंह गिरते हुए वीडियो वायरल