रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिम्स अस्पताल में बुधवार को भीषण आग लग गई। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी से कई सामान जलकर खाक हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गई। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवा रायपुर स्थित रिम्स अस्पताल के चौथे फ्लोर में आग लगी। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल के जिस कमरे में आगजनी की घटना हुई वो रिकार्ड रूम था। आग से रिकार्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर खाक और कई सामान भी जल गए हैं। फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

See also  रायपुर में आवासीय भवन के ऊपर लगे टावर में अचानक लगी भीषण आग, डरे-सहमे लोगों को सताने लगी यह चिंता