बड़ी खबर

टीआरपी डेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बता दें कि वे योगाभ्यास कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के कोनहारा घाट पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे।

इसी बीच उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। वे योग करना छोड़ आराम करते नजर आए। बाद में उन्हें एक सोफे पर बैठाया गया। अचानक से तबीयत बिगड़ने को लेकर मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि पिछले दिनों मुजफ्फरपुर जाने के दौरान गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी। उसी दौरान उनकी नसों में समस्या आई है। उसके बाद से ज्यादा देर तक नहीं बैठ पाया।

उन्होंने बताया कि उनका इलाज जारी है। मगर अब वह दिल्ली एम्स जाकर इसका इलाज करवाएंगे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ज्यादा देर योग नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कोई ज्यादा कोई परेशानी नहीं है।

See also  ED ने सहारा की 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की नई संपत्तियां कुर्क कीं, हजार एकड़ से अधिक भूमि सीज…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर