टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य की बेटी सुचेतना भट्टाचार्य ने खुद को ट्रांसमैन घोषित कर दिया है। सुचेतना भट्टाचार्य ने कहा कि वो जल्द ही अपनी सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी कराएंगी।

बता दें कि LGBTQ एक्टिविस्ट सुप्रवा रॉय की एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस मामले का खुलासा हुआ है। सुप्रवा रॉय ने LGBTQ समुदाय के लोगों की आजीविका पर एक मीटिंग को संबोधित करने के बाद सुचेतना की एक तस्वीर अपलोड की थी। सुप्रवा रॉय के मुताबिक, मीटिंग में सुचेतना भट्टाचार्य ने खुद को ट्रांसमैन घोषित कर दिया। सुचेतना ने ये भी कहा कि सेक्स-चेंज सर्जरी के बाद उनका नाम ‘सुचेतन’ होगा।

इस मामले में सुचेतना का कहना है कि 41 साल की उम्र के बाद एक वयस्क के रूप में यह उनका अपना फैसला है। सुचेतना ने ये भी बताया है कि वो सर्जरी के लिए पहले जरूरी कानूनी कदम उठाएंगी। इसी के साथ ही सभी नियम-कानूनों का पालन किया जाएगा।

See also  समय से पहले केरल पहुंचा मानसून, 16 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर