टीआरपी डेस्क। मानसून का असर अब देशभर में देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में इसके असर से भारी बरसात हो रही है। दिल्ली और मुंबई में भी मानसून पहुंच चुका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मुंबई और दिल्ली में आज एक साथ मानसून ने एंट्री ले ली है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में मानसून जहां निर्धारित समय से दो दिन पहले पहुंचा। वहीं, मुंबई में मानसून दो सप्ताह के देरी से आया है। पिछली बार दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून 21 जून, 1961 में आया था।

मानसून ने मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लिया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू के कुछ हिस्सों में भी मानसून आ गया है। बारिश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली, लेकिन गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में जलभराव बना हुआ है। मुंबई और उसके उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण विभिन्न स्थानों पर जलजमाव और यातायात जाम हो गया।

See also  IPL फाइनल से पहले विराट कोहली के पब पर मुश्किल, कर्नाटक पुलिस ने दर्ज की FIR- COTPA अधिनियम के उल्लंघन का आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर